बारां| शहर की जानकी की रिसोर्ट में चल रही बाल विदुषी एवं कथा मर्मज्ञ पूर्णिमा किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को गोवर्धन लीला और माखन चोरी के प्रसंग सुनाए गए। कथा के छठे दिन पूर्णिमा किशोरी ने मधुर वाणी में प्रसंगों का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। श्रद्धालु कथा प्रसंगों पर भाव-विभोर नजर आए। शहर की बेटी पूर्णिमा किशोरी की यह पहली भागवत कथा है, जिसमें शुरुआत से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता बनी हुई है। व्यास पीठ पर यजमान ने सपत्नी पूजा-अर्चना की। कथा की पूर्णाहुति सोमवार को होगी।