श्रीगंगानगर परिषद में बीजेपी के अजय दावड़ा चेयरमैन बने हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा- चुनाव के दौरान विरोधियों ने शहर में कहा था कि अजय गुंडा है। मैं कहना चाहता हूं कि हां, मैं अपने भाइयों के लिए गुंडा ही हूं। सवाई माधोपुर की बामनवास नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा के पहुंचते ही बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। बीजेपी की पूर्व प्रधान शशिकला मीणा ने इंदिरा मीणा की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस बल ने बल प्रयोग कर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया। पाली की सादड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान के दौरान वार्ड-24 की बीजेपी पार्षद पूजा कुमारी बच्चे को साथ लेकर आई थीं। जब वह वोट डालने अंदर गईं तो बच्चे को महिला पुलिसकर्मियों को सौंप कर गई। महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चे को संभाला। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मांढण नगरपालिका के वार्ड-10 से निर्दलीय पार्षद प्रेमचंद कांग्रेस की बाड़ाबंदी में हैं। सोमवार को वोट डालने के बाद उन्हें वापस बाड़ाबंदी में ले गए। इस दौरान प्रेमचंद की मां उन्हें ढूंढती रहीं। उन्होंने रोते हुए कहा- किसी ने मेरे बेटे से बात नहीं करवाई। पहले देखिए, ये 3 तस्वीरें… निकाय चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स पार्षद बोले- गाड़ी में घुमा रही पुलिस : हरियाणा से तिजारा के पार्षदों का सोमवार दोपहर एक वीडियो सामने आया। इसमें वार्ड-5 से पार्षद ने बताया- हम 18 पार्षद थे। 9 को हमसे अलग कर दिया और हम 9 पार्षदों को पुलिस गाड़ी में घुमा रही है। इधर, तिजारा नगर परिषद चेयरमैन चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने एसडीएम को पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को सौंपने के लिए कहा। एडिशनल एसपी पर भड़के जूली : अलवर की मालाखेड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष के चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी पर बरस पड़े। पार्षदों पर फायरिंग कर किडनैप : श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में बाजूवाला रोड पर नर्सरी के पास तीन पार्षदों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया। कांग्रेस नेताओं ने वार्ड-20 के पार्षद मंगतराम (कांग्रेस), वार्ड-21 के प्यारेलाल (कांग्रेस) और वार्ड-13 के विजय कुमार (निर्दलीय) को उठा ले जाने का आरोप लगाया। इधर, विजय कुमार की पत्नी की याचिका पर हाईकोर्ट ने श्रीगंगानगर एसपी को आदेश दिया कि वे विजय को ढूंढकर श्रीविजयनगर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान कराएं। देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी अन्य PHOTOS… …. साम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल:कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65% अजमेर नगर निगम में मेयर की वोटिंग से पहले हंगामा:273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव; बारां में बीजेपी पार्षद नहीं करेंगे मतदान …. पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…