भास्कर न्यूज़ | भरतपुर तिलक नगर की राधा कृष्ण गौ सेवा समिति ने गढ़ी सामलदास गौशाला में गायों के लिए 170 मन 20 किलो धान का क्यार डलवाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि गौशाला में नियमित चारा और उपचार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे सहयोग लगातार जारी रखे जाएंगे। समिति ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार दान देकर गोवंश के पालन-पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं में सहभागिता कर धर्मलाभ ले।