दैनिक भास्कर की ‘जीतो 16 करोड़, किस्मत की चाबी’ प्रतियोगिता के कूपन और फॉर्म जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, बालिकाएं बड़ी संख्या में फॉर्म जमा कराने पहुंच रहे हैं। भास्कर के रिपोर्टर संजय तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को कई महिला पाठक और बालिकाएं परिजनों के साथ वनस्थली स्थित भास्कर कार्यालय पहुंचीं। फॉर्म जमा किए। रसीद ली। अंतिम दिनों में कूपन जमा कराने को लेकर उत्साह बढ़ा है। प्रतियोगिता के लिए जोधपुरिया, चतुर्भुजपुरा, सुनारा, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पाठक पहुंच रहे हैं। वनस्थली विद्यापीठ के पाठक भी फॉर्म जमा कराने आ रहे हैं। फॉर्म दिनेश न्यूज पेपर एजेंसी, दैनिक भास्कर कार्यालय, वनस्थली में जमा हो रहे हैं। आज अंतिम दिन है। तारीख 10 से बढ़ाकर 12 सितंबर की गई थी। इसके बाद फॉर्म जमा नहीं होंगे। कार्यालय प्रतिनिधि गौरव सिंह नेगी के पास फॉर्म दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। पाठकों से कहा गया है कि फॉर्म भरकर उसकी एक छायाप्रति साथ लाएं। जमा करने के बाद रसीद जरूर लें। एजेंट दिनेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले पाठकों को जुलाई माह तक अखबार के बिल का पूरा भुगतान भी जमा कराना होगा। जानकारी के लिए 9929845481 और 9875136434 पर संपर्क किया जा सकता है। फॉर्म जमा कराने के बाद मिली रसीद संभालकर रखना जरूरी है। लकी ड्रॉ में इनाम निकलने पर कूपन जमा होने के बाद ही गिफ्ट दिया जाएगा।