किशनगंज| शारीरिक शिक्षक संघ ब्लॉक किशनगंज के तत्वावधान में ब्लॉक के समस्त शारीरिक शिक्षकों का स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह बुधवार को कस्बे के वेटरनरी अस्पताल के पीछे स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में होगा।समारोह में ब्लॉक क्षेत्र के शारीरिक शिक्षक शामिल होंगे। ब्लॉक संरक्षक एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गोपीबल्लभ चौरसिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष पूरणमल नागर ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले एवं नव नियुक्त शारीरिक शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मजीद मलिक कमांडो, उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मानसिंह राजावत, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज दीक्षित, बारां जिला अध्यक्ष शारीरिक शिक्षक संघ सत्यनारायण मेहरा सहित शारीरिक शिक्षा एवं खेल जगत से जुड़े अधिकारी एवं गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। समारोह का उद्देश्य ब्लॉक के शारीरिक शिक्षकों के बीच आपसी स्नेह,सम्मान एवं एकजुटता को मजबूत करना है। समारोह को लेकर शारीरिक शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।