भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान का टोंक में भी विरोध किया गया। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने घंटाघर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा-राजनीतिक दलों के नेताओं को सार्वजनिक मंचों से बयान देते समय राष्ट्रीय भावनाओं और देशहित का ध्यान रखना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने बयान को लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग भी की। कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ का पुतला जलाकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा- पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद और भारतीय सुरक्षा बलों पर हमलों का इतिहास रहा है। ऐसे में पाकिस्तान को लेकर दिए गए किसी भी बयान में देश की सुरक्षा, वीर जवानों के बलिदान और देशवासियों की भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बयान देश का अपमान है। क्या कहा था मदन राठौड़ ने.. कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-ऐसी टिप्पणी उचित नहीं प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा- पाकिस्तान ऐसा देश है, जहां से आतंकवाद को बढ़ावा देने और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को लेकर लगातार गंभीर चिंताएं सामने आती रही हैं। पाकिस्तान की ओर से भारतीय नागरिकों और जवानों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के बीच इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने कहा- देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का सम्मान और राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। भाजपा नेताओं के बयान और राजनीतिक रवैये को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। देश की जनता अपने जवानों के बलिदान और राष्ट्रीय हितों के प्रति संवेदनशील है। बयान को लेकर जताई नाराजगी प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कथित बयान को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और देश के सम्मान से जुड़े विषयों पर राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में भाजपा नेतृत्व से स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी हुए शामिल जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों और संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सेवादल जिला अध्यक्ष अब्दुल खालिक, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मीणा, अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष बरकात हसीन, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष फौजु राम मीणा, एससी विभाग जिला अध्यक्ष बजरंगलाल वर्मा तथा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सीपी मेहता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मूलचंद वर्मा, अशोक महावर, मोहम्मद आसिफ, पूर्व पार्षद राजेश किराड़, छोटे खान, शंकर दादिया, कैलाश मीणा, आबिद मेवाती, मोतीलाल, सेवादल के इरशाद, नफीस और शौकत खान, तुलसीराम मीणा, नरेश बैरवा, नवीन बैरवा, मंडल अध्यक्ष रामदयाल गुनावत तथा सुरेंद्र रेगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।