नावरिया फार्म, चंदलाई में टोंक जिला जूडो संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला जूडो संघ के नवनिर्वाचित निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण यादव ने बताया कि जयपुर से आए महिपाल ग्रेवाल एवं प्रवेज खान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मुमताज राही और कोच अतिकुल्ला खान की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में डॉ. शैतान सिंह खंगारोत को जिला अध्यक्ष और राधेश्याम नावारिया को सचिव चुना गया। वहीं गोमिसिंह गुर्जर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर मन्नालाल चौधरी, हरिराम चौधरी, जयदीप सिंह राजावत एवं सीमा धामाई को नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव के रूप में धर्मराज यादव, प्रहलाद गुर्जर एवं बलवीर चौधरी को जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार जिला जूडो टीम कोच के रूप में रूपनारायण चौधरी और निर्णायक हेड ऑफिसर के रूप में प्रदीप कुमार शर्मा एवं एकता यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा तकनीकी अधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने जिले में जूडो खेल को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।