करौली| राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन भंवर विलास मैरिज गार्डन, करौली में 18 व 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत व विष्णु मंडल ने बताया कि अंबेडकर शिक्षक संघ की पार्क में तैयारी बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षक सम्मेलन की विभिन्न व्यवस्थाओं, उप-समितियों के गठन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रथम दिवस 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से उद्घाटन सत्र होगा। सम्मेलन में शिक्षक-शिक्षार्थी उन्नयन पर चर्चा होगी। शिक्षक समस्या समाधान सत्र में शिक्षकों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों के समाधान पर मंथन किया जाएगा। द्वितीय दिवस 19 सितंबर को समापन सत्र होगा। इसमें आए सुझावों को सूचीबद्ध कर सरकार को अवगत कराया जाएगा।