प्रतापगढ़ | राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) जिला शाखा प्रतापगढ़ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 2026-27 18 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से इंद्रा कॉलोनी स्थित नरसिंह घाट में शुरू होगा। सम्मेलन दो दिन चलेगा। जिलाध्यक्ष रामचंद्र पाण्डोर और संयोजक नारायणलाल डाबी ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि सीडीईओ गोपालकृष्ण जोशी होंगे। अध्यक्षता डीईओ प्रारंभिक मूलशंकर मेघवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि डीईओ माध्यमिक कमलेश कुमार त्रिपाठी, सीबीईओ रामप्रसाद चर्मकार, एसबीआई ब्रांच मैनेजर महेंद्र पाल सिंह मीणा, एडीईओ शत्रुघन शर्मा और नरेंद्र सिंह सिसोदिया रहेंगे। मुख्य वक्ता प्रदेश उपसभाध्यक्ष कंवरलाल मीणा होंगे। वे शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों की समस्याएं, संगठन की भावी रणनीति पर संबोधन देंगे।