उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की नागरिक समस्याएं सामने आई हैं। बलीचा के NH-48 क्षेत्र में कचरा गाड़ी नहीं पहुंचने से लोग खाली प्लॉट में कचरा डालने को मजबूर हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में करीब तीन साल से बंद रोड लाइट के कारण रात में आवागमन मुश्किल बना हुआ है। हिरण मगरी में बेसहारा पशुओं के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है, वहीं आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। दूसरी ओर, पुलन में सड़क और राणा प्रताप नगर में रोड लाइट की समस्या का समाधान हो गया है। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… क्षेत्र में नियमित नहीं आती कचरा गाड़ी उदयपुर शहर के बलीचा क्षेत्र की NH 48 निवासी सुरभि व्यास ने कचरा गाड़ी नियमित न आने की समस्या पोस्ट की है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा है कि केवल उनकी गली को छोड़ कर बाकी सभी जगह गाड़ी कचरा लेने आती है, सिर्फ उनकी ही गली में लोगों को खाली प्लॉट में कचरा डालना पड़ता है, जिसके कारण काफी समस्या आ रही है। ट्रांसपोर्ट नगर में बंद रोड लाइट ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के रहने वाले रामवन गोस्वामी ने स्ट्रीट लाइट के बारे में समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिछले लगभग तीन सालों से लाइट बंद है। जिसके कारण से पूरी गली में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में रात के समय काफी समस्या होती है। बच्चों को रोड पर खेलने में बना हुआ है खतरा हिरण मगरी के आरएसजी द यूनिवर्स सोसाइटी के नारायण सुधान ने बेसहारा पशुओं के आतंक के बारे में लिखा है। उनका कहना है कि सोसाइटी के बच्चों को कॉलोनी में घूम रहे बेसहारा पशुओं के खतरा बना हुआ है। बच्चे बिना डरे आराम से खेल नहीं पाते है। बदबू और मच्छरों की बढ़ी समस्या हिरण मगरी के सेक्टर 3 आजाद नगर निवासी महेंद्र सिंह ने भी समस्या साझा की है। उन्होंने लिखा कि नाले का पानी जमा होने के कारण बदबू और मच्छर काफी बढ़ गए है। इससे लोगों को बीमारियों का डर बना हुआ है। लोगों ने इसे जल्द साफ करने की मांग की है। सड़क की समस्या पर प्रशासन का एक्शन उदयपुर के पुलन क्षेत्र के तिरुपति विहार निवासी रमेश लोहार की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने इलाके की खराब सड़क की समस्या पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि कुछ समय से रोड काफी खराब हालत में थी। इसपर संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। कई दिनों के बाद ठीक हुई रोड लाइट उदयपुर शहर के राणा प्रताप नगर निवासी त्रिलोक इंकलाब ने रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि कई दिनों से लाइट बंद पड़ी थी और गली में काफी अंधेरा हो रहा था। इसपर नगर निगम के लाइनमैन ने संबंधित टीम के माध्यम से रोड लाइट ठीक करवाकर समस्या का समाधान कराया है। अनिल बने 'पब्लिक के स्टार' राणा प्रताप नगर निवासी त्रिलोक इंकलाब की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने बताया था कि इलाके की रोड लाइट खराब हो गई थी। राहत की खबर है कि इस समस्या के सामने आने पर नगर निगम के लाइनमैन अनिल ने इसका समाधान कराया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान 3.उदयपुर के बेदला से फतेहपुरा तक समस्याएं:कार्रवाई के बाद शहर की बदली रही तस्वीर, सुभाष शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.एकलव्य कॉलोनी में सीवर हुआ ठीक:रेबारियों का गुड़ा में जलभराव से मिली राहत, तो कुछ इलाकों में सालों से राहत का इंतजार 5.कृष्णापुरा में सड़क बनने से मिली राहत:रेबारियों का गुरहा में जलभराव दूर, हिरण मगरी, प्रताप नगर और बेदला में समस्याएं बाकी 6.उदयपुर के कृष्णापुरा में बनी सड़क:तारों से हटाई गई पेड़ की डालियां, शहर से सामने आईं कई समस्याओं का हुआ समाधान 7.शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी:कहीं जलभराव तो कहीं अंधेरे से लोग परेशान, 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज 8.विश्वविद्यालय के बाहर 1 किमी तक फैला कचरा:बिजली के तारों तक पहुंचीं टहनियां, रोड लाइट की दो समस्याएं सुलझीं, लाइनमैन तुलसीराम ने किया समाधान 9.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जन मंच:पोस्ट के बाद खुला नाला ढका, रोड लाइट की लंबित समस्या भी सुलझी, लाइनमैन नरेश बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.चोक नाली और बदहाल टॉयलेट से परेशानी:'भास्कर समाधान' पर उठीं कई नागरिक समस्याएं, लाइनमैन रोशनलाल की कार्रवाई से लोगों को मिली राहत