उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद लोगों की लंबित समस्याओं का तुरंत हल मिल रहा है। आमजन के लिए अपनी समस्या पुरजोर तरीके से उठाने के लिए एक प्रभावी जनमंच बन चुके ‘भास्कर समाधान’ पर लोग अपने वार्ड और गांव की सड़क, बिजली, पानी, सफाई और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं लगातार पोस्ट कर रहे हैं। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… अम्बा माता स्कीम: नालियों की हुई सफाई उदयपुर के अम्बा माता मंदिर मार्ग, ओड बस्ती से जाजी मेघवाल ने बताया है कि उनकी कॉलोनी में बालाजी बिल्डिंग के सामने बनीं नालियां, गंदगी नियमित रूप से साफ न होने से सभी नालियां चोक पड़ी हैं। पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है। जिनमें बरसाती मच्छर और मौसमी कीड़े पनप रहे हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद निगमकर्मियों ने सफाई कर समाधान कर दिया। बेदला: लाइनमैन अनुज खां बने 'पब्लिक के स्टार' लाइनमैन अनुज खां ने अहिंसापुरी-बेदला के पंचरत्न कॉम्प्लैक्स की रहने वाली सोनल रांका की समस्या का समाधान किया है। दरअसल, सोनल ने पोस्ट कर यह समस्या बताई थी कि उनके घर के बाहर लगी रोड लाइट काफी दिनों से खराब है। अंधेरे के कारण उन्हें और गली के अन्य लोगों को काफी परेशानी होती है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के लाइनमैन ने अनुज खां ने खुद मौके पर जाकर परेशानी को दूर किया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… हिरण मगरी: न नालियां साफ, न रोड लाइट ठीक उदयपुर शहर के मुर्शिद नगर, सेक्टर 14, हिरण मगरी से सतीश कुमार चुटेल ने अपनी कॉलोनी की तीन प्रमुख समस्याएं पोस्ट की हैं। उन्होंने बताया कि एनएच 48 पर बसी उनकी मुर्शिद नगर कॉलोनी में न तो सड़कें ठीक हैं न ही नालियां साफ हैं। गली में लगे सरकारी खम्भों पर लगी रोड लाइट्स भी खराब पड़ी हैं। यूडीए और निगम से अपील है कि इन समस्याओं का समाधान करें। वर्धमान नगर: सीवरेज चैम्बर हुआ ओवरफ्लो हिरण मगरी के सेक्टर 14 के वर्धमान नगर से शेर सिंह ने सीवरेज चैम्बर के ओवरफ्लो होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सफाई न होने के कारण हमारे एरिया में ज्यादातर सीवरेज चैम्बर्स की यही दशा है। इनसे निकला गंदा पानी आसपास जमा होने से दिनभर आनेजाने वाले लोगों को गंदगी से बहुत असुविधा होती है। नाकोड़ा नगर: एक बच्चे की मौत के बाद भी नहीं सुधरा प्रशासन उदयपुर के प्रताप नगर से भरत कटारिया ने पोस्ट कर बताया है कि नाकोड़ा नगर में सड़काें की खराब हालत बहुत सालों से है लेकिन लगातार कम्प्लेंट करने के बाद भी कोई जन प्रतिनिधी या प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन की यह बेफिक्री तो तब है जब इसी खराब जर्जर टूटी सड़क पर हुए हादसे में एक मासूम स्कूली बच्चे की मौत हो चुकी है। बेदला: नदी क्षेत्र में डाल रहे जानलेवा प्लास्टिक कचरा उदयपुर के बेदला क्षेत्र के पीपली चौक के रहने वाले गौरव जोशी ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बेदला एनिकट (नदी क्षेत्र) में लोग बड़े पैमाने पर कचरा और गंदगी डाल रहे हैं। इससे जलस्रोत भी दूषित हो रहा है और क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है। एनिकट में प्लास्टिक, घरेलू अपशिष्ट और गंदगी जमा होने से जलीय पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश