उदयपुर की कानोड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 47.04 किलो अवैध गांजे के कुल 62 पौधे जब्त किए हैं। मामले में आरोपी रामलाल पुत्र हवराम उर्फ सवा उर्फ सवलिया(62) निवासी केरपुरा कानोड़ को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और उत्पादन की सूचना पर निमड़ी गांव स्थित पहाड़ी क्षेत्रों की आड़ में नदी के पेटे क्षेत्र में दबिश दी गई। जहां एक खेत पर मक्के की फसल की आड में गांजे के पौधे लगाए हुए थे। मौके पर आरोपी रामलाल पुत्र हवराम उर्फ सवा पौधों की देखभाल करता हुआ मिला। कारण पूछने पर वह संतुष्ट जबाव नहीं दे पाया। गांजे के पौधों को उखाड़ा गया तो 62 पौधों का कुल वजन 47.04 किलोग्राम मिला। सभी पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच वल्लभनगर थानाधिकारी को सौंपी गई है।