उदयपुर नगर निगम, कानोड़ और मावली नगर पालिका में 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। इसको लेकर गुरुवार को 500 मतदान दलों को अंतिम ट्रेनिंग देकर रवाना किया गया। टाउनहॉल स्थित नगर निगम परिसर से 413 मतदान दलों ने चुनाव सामग्री और आवश्यक निर्देशों के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर प्रस्थान किया। नगर निगम उदयपुर के मतदान दलों को सुखाड़िया रंगमंच सभागार में ट्रेनिंग दी गई। वहीं, मावली और कानोड़ के मतदान दलों की ट्रेनिंग दीनदयाल उपाध्याय सभागार में हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने मतदान कर्मियों को वश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। ट्रेनिंग के दौरान मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। सबसे पहले देखें तस्वीरे…. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के मतदान दलों ने राजस्थान कृषि महाविद्यालय से चुनाव सामग्री प्राप्त की। अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मावली और कानोड़ के मतदान दलों को संबंधित नगरपालिका मुख्यालय स्थित वितरण एवं संग्रहण केंद्रों से चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उदयपुर जिले में दूसरे चरण के तहत उदयपुर नगर निगम के साथ मावली और कानोड़ नगरपालिका में शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान के लिए 10 प्रतिशत आरक्षित दलों सहित करीब 500 मतदान दल रवाना किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में चार कार्मिक शामिल हैं। नीचे हर अपडेट पढ़े लाइव ब्लॉग में….