उदयपुर में नगर निगम के सभी 80 वार्डों का रिजल्ट आ चुका है। यहां सातवीं बार बीजेपी का बोर्ड बन रहा है। 80 वार्डों में से 53 में बीजेपी, 23 वार्डों में कांग्रेस, 1 माकपा और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 2019 में उदयपुर नगर निगम में 70 वार्ड थे। तब भाजपा ने 44 वार्ड जीते थे। इसके बाद कांग्रेस ने 20 और निर्दलीय और अन्‍य के ह‍िस्‍से में 6 वार्ड आए थे। तब भारतीय जनता पार्टी के गोविंद सिंह टांक मेयर और पारस सिंघवी डिप्टी मेयर चुने गए थे। विधायक फूल सिंह मीणा के वार्ड से बीजेपी की बागी जीतीं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के वार्ड 60 में भाजपा की बागी खुशबू मेहता निर्दलीय चुनाव जीत गई हैं। वार्ड 61 से निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रा मीणा विजयी रही हैं। और वार्ड 11 से निर्दलीय कमलेश बोराणा भी जीत गए हैं। बड़े परिणामों की बात करें तो यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. गिरिजा के भाई की बहू डा. हितांशी शर्मा चुनाव जीत गई हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामाद के भाई अतुल चंडालिया और आकाश वागरेचा भी चुनाव जीत गए है। भाजपा के मेयर पद के दावेदार प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, अतुल चंडालिया भी चुनाव जीत चुके हैं। सबसे पहले परिणाम में कांग्रेस जीती सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई तब पहला परिणाम वार्ड एक का घोषित किया गया जिसमें कांग्रेस के संजय शर्मा जीते। दूसरा परिणाम भी कांग्रेस के खाते में गया और हर्षवर्धन केलावत जीते, इसके बाद भाजपा के जतिन श्रीमाली की जीत के साथ खाता खुला। कांग्रेस 6 वार्डों में तो भाजपा 2 वार्डों में तीसरे नंबर पर वार्ड 11 और 31 में भाजपा तीसरे नंबर पर रही। दूसरी तरफ वार्ड 34, 45, 54, 60, 61 और 71 में कांग्रेस तीसरें नंबर पर रही। साथ ही यहां पर बीएपी भी निगम चुनाव में लड़ी लेकिन खाता नहीं खोल पाई जबकि यहां पर राजकुमार रोत आए भी थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री की भतीजा बहू जीतीं उदयपुर के वार्ड नंबर 73 से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास की भतीजा बहू डॉ हितांशी शर्मा ने भाजपा की लवली जैन को हराया। इसी वार्ड को लेकर उदयपुर शहर के भाजपा विधायक ताराचंद जैन ने आयड़ इलाके को मिनी पाकिस्तान बताया था। जब ताराचंद जैन वोटिंग के दिन वहां पर गए थे तब भी उनको यहां से कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ताओं ने लौटाया था। इसी प्रकार कांग्रेस के उदयपुर शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी डा. पूनम कुंवर भी वार्ड 17 से चुनाव जीत गई है। कांग्रेस नेता अरुण टांक और ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चंदेल भी जीत गए है। सबसे टक्कर वाले वार्ड में भी बीजेपी जीती वार्ड 75 से भाजपा के पूर्व डिप्टी मेयर महेंद्र सिंह शेखावत, वार्ड 76 से भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष कविता जोशी, वार्ड 5 से भाजपा के आकाश वागरेचा और वार्ड 80 से भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ भी चुनाव जीत गए है। उदयपुर के सूरजपोल स्थित राजस्थान कृषि महाविद्यालय (RCA) में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। इस दौरान चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने मालाओं से लाद दिया। भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और पूर्व मेयर रजनी डांगी एक- एक वार्ड के परिणाम पर मतगणना स्थल पर अपडेट ले रहे थे। बीजेपी के लोकेश साहू 32 वोटों से जीते, कांग्रेस के साजिद खान 2790 वोटों से जीते वार्ड-25 से भाजपा के लोकेश साहू, कांग्रेस की नेहा कुमावत से 32 वोटों से जीते हैं। वार्ड-4 से कांग्रेस की स्नेहलता टांक, भाजपा की संध्या सेठी से 48 वोटों के अंतर से जीती हैं। वार्ड 20 से कांग्रेस के साजिद खान 2790 वोटों के अंतर से भाजपा के मोहम्मद शफीक खान से जीते हैं। वार्ड 71 से भाजपा के पंकज बोराणा 2481 वोटों के अंतर से कांग्रेस के मीठालाल डांगी जीते हैं। देखें किस वार्ड में कौन जीता-हारा (रिजल्ट आते ही टेबल अपडेट होगी)इन नेताओं के वार्डों पर सबकी नजर देखिए इलेक्शन से जुड़े PHOTOS… ये खबर भी पढ़े… कानोड, भींडर-मावली पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय:फतहनगर और वल्लभनगर में बीजेपी को बहुमत, उदयपुर में 5 नगर पालिकाओं के रिजल्ट उदयपुर में मेयर-डिप्टी मेयर की कुर्सी को लेकर लॉबिंग तेज:प्रमोद सामर और दिनेश भट्ट प्रमुख दावेदार; सिंघवी-चंडालिया भी लगा रहे पूरा जोर