उदयपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित पार्षद और मेयर व डिप्टी मेयर चुने जाने के बाद आज शहर में आभार यात्रा निकाली गई। इस दौरान मेयर पासर सिंघवी और डिप्टी मेयर दिनेश भट्ट विंटेज कार में सवार होकर निकले। उनके साथ उसी कार में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व सभापति रविन्द्र श्रीमाली भी मौजूद रहे। इस दौरान अलग-अलग वाहनों में बीजेपी के पार्षद और उनके परिजन भी रैली में साथ रहे। ढोल-नगाड़े और सॉन्ग की धुन में रैली निकाली गई। इसमें केवल भाजपा से जीते पार्षद ही शामिल हुए। यात्रा निगम परिसर से शुरू होकर सूरजपोल, धानमंडी, बापू बाजार और देहलीगेट होते हुए वापस निगम परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में नजर नहीं आए प्रमोद सामर उदयपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और नवनिर्वाचित पार्षद प्रमोद सामर यात्रा में कहीं भी नजर नहीं आए। यात्रा रवानगी के बाद वे नगर निगम परिसर में अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते हुए दिखे। बताया जा रहा है कि वे किसी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण यात्रा में समय पर शामिल नहीं हो सके। वहीं, दूसरी ओर इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।