उदयपुर में बुधवार को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति के प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इनमें एसटी को सबसे ज्यादा 15 सीटें आरक्षित की गईं। इनमें 7 सीटें एसटी महिला के लिए रिजर्व रहेंगी। वहीं, एससी को सिर्फ 1 सीट मिली। महिलाओं के लिए कुल 10 सीटें रिजर्व हुई हैं। प्रधान पद के लिए बड़गांव अनारक्षित ओपन, घासा प्रधान एससी ओपन और भींडर, वल्लभनगर और मावली में अनारक्षित महिला का प्रधान आरक्षित हुआ है। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद के जिला प्रमुख पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण पहले ही 13 अगस्त को पूरा किया जा चुका है। उदयपुर का जिला प्रमुख इस बार अनारक्षित ओपन के लिए आरक्षित हुआ है, जबकि पिछले कार्यकाल में यह सीट अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व थी। उदयपुर जिले के प्रधानों का आरक्षण उदयपुर जिला परिषद के 47 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण का कोटा घासा-17 पंचायत समिति वार्ड मावली-17 पंचायत समिति वार्ड वल्लभनगर-17 पंचायत समिति वार्ड भींडर-19 पंचायत समिति वार्ड बड़गांव-15 पंचायत समिति वार्ड कुराबड़-15 पंचायत समिति वार्ड गिर्वा-15 पंचायत समिति वार्ड नाई-15 पंचायत समिति वार्ड झाड़ोल-15 पंचायत समिति वार्ड फलासिया-15 पंचायत समिति वार्ड ओगणा-15 पंचायत समिति वार्ड देवला-15 पंचायत समिति वार्ड कोटड़ा-17 पंचायत समिति वार्ड सुलाव-15 पंचायत समिति वार्ड गोगुंदा-19 पंचायत समिति वार्ड सायरा-15 पंचायत समिति वार्ड ऋषभदेव-15 पंचायत समिति वार्ड कल्याणपुर-15 पंचायत समिति वार्ड खेरवाड़ा-17 पंचायत समिति वार्ड नयागांव-15 पंचायत समिति वार्ड