उदयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी 23 सितंबर को जिला परिषद सभागार में सुबह निकाली जाएगी। इसके बाद 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी होगी। यहां जिला परिषद सभागार में सुबह लॉटरी निकालने की प्रकिया शुरू होगी। एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके ठीक अगले दिन 24 सितंबर 2026 को उपखण्ड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद के जिला प्रमुख पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण पहले ही 13 अगस्त 2026 को पूरा किया जा चुका है। उदयपुर का जिला प्रमुख इस बार अनारक्षित ओपन के लिए आरक्षित हुआ है जबकि पिछले कार्यकाल में यह सीट अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व थी। उदयपुर जिला परिषद सदस्य के लिए आरक्षण कोटा उदयपुर जिले में किस वर्ग के कितने प्रधान होंगे