उदयपुर पुलिस में आज 8 थानाधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी भरत योगी को वापस सुखेर थाने का जिम्मा सौंपा है। निकाय चुनाव से पहले ही योगी को सुखेर से जिला स्पेशल टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी। राजेन्द्र सिंह चारण को यातायात शाखा से अंबामाता थाने में लगाया है। सूर्यभान सिंह को सूरजपोल थाने से डबोक में तैनात किया है। जबकि डबोक से गोपाल नाथ को यातायात शाखा में लगाया है। इसी तरह कमलेन्द्र सिंह को घंटाघर से सूरजपोल थानाधिकारी लगाया है। वहीं, कमलेंद्र की जगह रतन सिंह को घंटाघर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह शैतान​ सिंह को सायरा से यातायात शाखा की जिम्मेदारी सौंपी है। घेवरचंद को पुलिस लाइन से सायरा थाने में लगाया गया है।