उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल-206 की और से 3 और 4 अक्टूबर को फील्ड क्लब में ‘रफ्तार 3.0’ ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इस एक्सपो में कार एवं दूपहिया वाहन ब्रांड्स के साथ विंटेज कारें, गेमिंग जोन, फूड जोन और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। राउंड टेबल चेयरमैन मोहित सिंघवी ने बताया- एक्सपो में देश-विदेश के प्रमुख कार एवं दोपहिया वाहन ब्रांड्स एक ही मंच पर अपने नए वाहनों का प्रदर्शन करेंगे। ‘रफ्तार 2.0’ में करीब 3 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। बड़े ब्रांड्स आएंगे सचिव दीपक जोधावत ने बताया कि ‘रफ्तार 3.0’ में चार पहिया वाहन सभी प्रमुख ब्रांड्स अपने वाहनों का प्रदर्शन करेंगे। ऑटोमोबाइल प्रदर्शन के साथ गेमिंग जोन, फूड जोन और बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। एरिया चेयरमैन अनीश चौधरी ने बताया कि ‘रफ्तार 3.0’ का एक प्रमुख उद्देश्य चैरिटी फंडरेजिंग के माध्यम से सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग राशि जुटाना भी है। कार्यक्रम से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग अंबेरी स्कूल में छह नई कक्षाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राउंड टेबल इंडिया शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल भवनों और कक्षाओं के निर्माण सहित विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों पर कार्य करता रहा है। पीआईएमएस के सहयोग से आयोजित होने वाले इस आयोजन की तैयारियों में सनी मोदी, मनन माण्डावत, असीम बोलिया और कुणाल बागरेचा सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारी लगे हुए है।