उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने 2 हजार लीटर मिलावटी डीजल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे पर वाहन चालकों को इसे बेचता था। इसके लिए मिनी ट्रक में पंप, मोटर और टैंक भी बनाया हुआ था। थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत डाकन कोटड़ा टोल नाके के आगे सांवरिया होटल पर खड़े एक मिनी ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के पीछे बॉडी के अंदर तेल भरने की मोटर और पंप बनाया हुआ था। टैंक में 2 हजार लीटर से ज्यादा डीजल भरा था। डबोक निवासी चालक दलप​त सिंह से पूछताछ की गई। तब पता चला कि टैंक ​में मिलावटी डीजल भरा था और आरोपी अन्य वाहन चालकों को बेचता है। इस पर पुलिस ने चालक को पकड़कर मिनी ट्रक को जब्त किया। सूचना पर रसद विभाग के अधिकारी मणी खींची मय टीम थाने पर पहुंची। फिर डीजल के सैंपल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सद विभाग भी सैंपल की जांच में जुटा है।