सवाई माधोपुर| जिले में क्षय रोग (टीबी) की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पोर्टेबल एक्स-रे वैन से विभिन्न गांवों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष शिविर कर सम्भावित क्षय रोगियों के एक्स-रे किए जाएंगे। इससे टीबी की पहचान में तेजी आएगी और मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा। खण्ड सीएमओ डॉ. नवल किशोर मीना के अनुसार 30 सितम्बर तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार 16 सितम्बर को उप स्वास्थ्य केन्द्र खाटकलां, 17 को कीरपुरा, 18 को किशनपुरा, 19 को भड़हेड़ा, 20 को नीमली खुर्द, 22 को पाड़ली, 23 को दोंदरी, 24 को खवा, 25 को इटावा, 26 को आटून कलां, 27 को भदलाव, 28 को गोठड़ा, 29 को तालेड़ा तथा 30 सितम्बर को निनोड़ी में किया जाएगा।