बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में यूजीसी रोलबैक के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। श्री राजपूत करणी सेना ने निकाय चुनावों में बीजेपी के विरोध का ऐलान किया था, जिसका असर मुख्य रूप से यहां देखने को मिल रहा हैं। स्वर्ण समाज के लोग कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन में इस तरह के पोस्टर लगा रहे हैं। बीजेपी का कोर वोटर उससे दूर हो रहा इस रणनीति को लेकर कांग्रेस प्रत्यशियों का कहना है कि यूजीसी रोलबैक, जेन-जी आंदोलन, राम मंदिर चंदा चोरी सहित अन्य मुद्दों पर बीजेपी का कोर वोटर आज उससे छिटक रहा हैं। क्योंकि बीजेपी ने जो वादें जनता से किए थे, उन्हें पिछले 12 सालों में पार्टी ने पूरे नहीं किए। वार्ड 21 से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश लाटा ने बताया कि इस बार बीजेपी का कोर वोट कांग्रेस को मिलेगा और जयपुर नगर निगम में कांग्रेस अधिक वार्ड जीतेगी। निकाय चुनावों में यूजीसी कोई मुद्दा नही इसी वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी अजय सिंह चौहान का कहना है कि जनता को इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से समझने की जरूरत है। यूजीसी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट स्टे हैं। उस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। दूसरा यह चुनाव उस व्यक्ति का है, जिसे आप सुबह उठते ही फोन करेंगे कि कच्चे गाड़ी नहीं आ रही हैं, सीवरेज लाइन उफन रही हैं। यूजीसी निकाय चुनाव में कोई मुद्दा ही नहीं हैं। यह कांग्रेस की प्री-प्लांड चाल है, जो कभी कामयाब नहीं होगी। विद्याधर नगर सीट बीजेपी कभी नही हारी जयपुर की विद्याधर नगर सीट साल 2008 में बनी थी। उसके बाद से लेकर अब तक हुए 4 चुनावों में यहां से बीजेपी को जीत मिली हैं। साल 2008 से साल 2018 तक यहां से बीजेपी के नरपत सिंह राजवी विधायक रहे। वहीं साल 2023 में यहां से बीजेपी प्रत्याशी दिया कुमारी ने राजस्थान में सबसे बड़ी जीत दर्ज की हैं।