बूंदी में राज्य सरकार के 'विकसित भारत जन सेवा अभियान' के तहत 'जन सेवा से जन विश्वास' की पहल अब दिख रही है। तालेड़ा की ग्राम पंचायत डाबी में इस अभियान के तहत एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डाबी ग्राम पंचायत की रहने वाली पूजा के लिए यह शिविर काफी मददगार साबित हुआ। गर्भवती पूजा को स्वास्थ्य जांच, कैल्शियम की दवा और सही सलाह की जरूरत थी। इस शिविर में पूजा को सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल गई। उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ा। विशेषज्ञ स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी गर्भावस्था की जांच की। उन्हें मुफ्त आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी दी गईं। मां और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए पोषण और संतुलित खाने की सलाह भी मिली। गर्भावस्था में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इसकी पूरी जानकारी दी गई। उन्हें आगे भी नियमित जांच और डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया। इन सुविधाओं से पूजा को समय पर स्वास्थ्य जांच, पोषण की सलाह और जरूरी दवाएं मिलीं, जिससे उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है।