कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मरीजों को एक्स-रे के लिए धूप में कई घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। केंद्र परिसर में मरीजों के लिए छाया और पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। कई बार तकनीकी खराबी के कारण एक्स-रे का प्रिंट भी नहीं निकल पाता, जिसके चलते मरीजों को दोबारा घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ता है। इससे बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को विशेष परेशानी हो रही है।