भास्कर न्यूज | राजसमंद नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों का अपडेट पूरा कर दिया है। 21 अगस्त तक जोड़े गए नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के बाद 25 अगस्त को ई-मतदाता सूची जारी की गई। इसके अनुसार राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र के 45 वार्डों में कुल 45,155 मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 23,024 पुरुष, 22,130 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। वार्डवार आंकड़ों में सबसे कम मतदाता वार्ड 4 में 349 हैं, जबकि सबसे अधिक मतदाता वार्ड 30 में 1,644 हैं। वार्ड 4 में 178 पुरुष और 171 महिला मतदाता हैं। वहीं वार्ड 30 में 857 पुरुष और 787 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं की संख्या के लिहाज से वार्ड 30 सबसे आगे है। इसके बाद वार्ड 34 में 1,520, वार्ड 6 में 1,400 और वार्ड 38 में 1,238 मतदाता हैं। नगर परिषद के वार्ड 30 में सबसे अधिक 1,644 मतदाता हैं। इनमें 857 पुरुष और 787 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके बाद वार्ड 34 में 1,520, वार्ड 6 में 1,400 और वार्ड 38 में 1,238 मतदाता हैं। वहीं वार्ड 4 में सबसे कम 349 मतदाता हैं। इनमें 178 पुरुष और 171 महिला मतदाता हैं। नगर परिषद के 45 वार्डों में 9 वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। इनमें वार्ड 3, 8, 9, 13, 19, 26, 29, 30 और 39 शामिल हैं। वार्ड 18 में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या बराबर है। यहां दोनों की संख्या 468-468 है। वार्ड 8 में 389 पुरुष और 408 महिला मतदाता हैं। यहां एक थर्ड जेंडर मतदाता भी है। महिला मतदाताओं की सबसे कम संख्या वार्ड 4 में 171 है। इसी वार्ड में पुरुष मतदाताओं की संख्या भी सबसे कम 178 है। वहीं वार्ड 30 में सबसे अधिक 787 महिला और 857 पुरुष मतदाता हैं। इस वार्ड में कुल 1,644 मतदाता हैं। मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार महिला मतदाताओं की संख्या में वार्ड 30 सबसे आगे है। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या भी इसी वार्ड में सर्वाधिक है। इससे स्पष्ट है कि परिषद के अधिकांश वार्डों में पुरुष मतदाता अधिक हैं, लेकिन 9 वार्डों में महिला मतदाताओं ने बढ़त बनाई है।