लांगरा| बस स्टैंड पर पानी की कमी से यात्रियों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। बस स्टैंड का करीब 40 साल पुराना हैंडपंप पिछले कुछ दिनों से खराब पड़ा है। हैंडपंप बंद रहने से लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर जाना पड़ रहा है। कई यात्री बिना पानी के लौट रहे हैं। बस स्टैंड के आरएसी प्रांगण में लगा सौर्य ऊर्जा से संचालित वॉटर पंप भी नियमित नहीं चल रहा। वह कभी चालू होता है, कभी बंद रहता है। बिजली कटौती के समय स्थानीय लोगों के लिए हैंडपंप ही मुख्य सहारा रहता है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।