जोधपुर में एक बा​र फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को शहर में हुई बारिश से तापमान में गिरावट भी आई। हालांकि उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इधर, पिछले 24 घंटे में 11 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सामान्य से 32 प्रतिशत कम हुई बारिश जोधुपर में 12 सितंबर तक 279.2 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 189.2 एमएम रिकॉर्ड की गई। जो सामान्य बारिश से करीब 32 प्रतिशत कम हुई है। आगे क्या-बारिश की संभावना, तापमान भी गिरेगा मौसम विभाग में 15 से 18 सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 15 से 17 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश का दौर चलेगा। वहीं, 18 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।