खानपुर| दरगाह हजरत ख्वाजा हमीद उद्दीन चिश्ती रअ गागरोन में दरगाह खादिमान कमेटी ने झालावाड़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर, उपसभापति फारुख अहमद और पार्षदों का स्वागत किया। कमेटी के हाजी फईम उद्दीन चिश्ती की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। सभापति, उपसभापति और पार्षदों की दस्तारबंदी की गई। फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। आस्ताने आलिया पर सभापति राजेश गुर्जर, उपसभापति फारुख अहमद और नवनियुक्त पार्षदों ने चादर पेश की। अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। कव्वालियों की महफिल चली। जायरीन और मौजूद लोगों ने धार्मिक माहौल का आनंद लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, सिद्दीक गौरी, देवकीनंदन वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह झाला, वसीम खान सहित नागरिक मौजूद रहे।