देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग पूरी हो गई। तमिलनाडु की मदुरंतकम सीट पर सबसे ज्यादा 86.26% वोटिंग हुई। तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर 80.30%, बंगाल की नंदीग्राम सीट पर 80.89% और रेजीनगर सीट पर 80.07% वोटिंग हुई। पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर 80.81% वोटिंग हुई। असम की नौगांव लोकसभा सीट पर सबसे कम 76.20% वोटिंग हुई। इन उपचुनावों में तमिलनाडु और बंगाल की 2-2 विधानसभा सीटों, पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे। चुनावों से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…