किशनगंज| बीसीएमएचओ कार्यालय के सभागार हॉल में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएचओ की टीम ने आरआई माइक्रोप्लान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की। कार्यशाला की अध्यक्षता बीसीएमएचओ निशांत सैनी ने की। बीपीएम वरुण शर्मा भी मौजूद रहे। डब्ल्यूडब्ल्यूएचओ की ओर से एसएमओ अनुरूप तिवारी, मॉनिटर जितेंद्र कुमार, सावन कुमार ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में आरआई माइक्रोप्लान तैयार करने पर जोर रहा। टीकाकरण सत्रों की बेहतर योजना पर चर्चा हुई। लक्षित बच्चों, गर्भवती महिलाओं की लाइन लिस्टिंग कराई गई। छूटे लाभार्थियों की पहचान पर बात हुई। ड्रॉपआउट लाभार्थियों को चिह्नित करने के तरीके बताए गए। दुर्गम, पहुंच से दूर क्षेत्रों को माइक्रोप्लान में शामिल करने पर फोकस रहा। उद्देश्य रहा कि भौगोलिक कठिनाइयों के कारण कोई बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। कार्यशाला में ब्लॉक के सभी चिकित्सा संस्थानों का नया माइक्रोप्लान तैयार कराया गया। बैठक में सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एएनएम, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर मौजूद रहे।