महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर शारदीय नवरात्र को देखते हुए रंगारंग डांडिया रास का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गरबा और डांडिया की धुनों पर जमकर थिरके। समिति की संरक्षक मंजू गर्ग ने बताया कि सभी प्रतिभागी आकर्षक डांडिया परिधानों में सज-धजकर पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता रहे। अध्यक्षता महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग कारोलिया ने की। विशिष्ट अतिथि संस्था धर्मादा अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग उपस्थित रहे। इस दौरान महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के युवा अध्यक्ष पीयूष गर्ग, मंत्री राहुल गोयल, अग्रसेन अधिकारी-कर्मचारी समिति के अध्यक्ष बृजमोहन गोयल, अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम गर्ग, पंचायत उपाध्यक्ष विशाल मंगल, राकेश मित्तल एवं रामुजी बोरिना, अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष रिंकी बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में तीन आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें 0 से 5 वर्ष, 6 से 15 वर्ष तथा 15 वर्ष से अधिक आयु की युवतियों और महिलाओं को शामिल किया गया। सभी वर्गों के प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। राधेश्याम जी गर्ग, आर.एस. गोल्ड की ओर से तीनों श्रेणियों के लिए एक-एक चांदी का पुरस्कार दिया गया, जिन्हें रित्वी सिंघल, आध्या गुप्ता और मानसी सिंघल ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सविता सिंघल और कविता जैन ने निभाई। कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डांडिया रास का भरपूर आनंद उठाया। रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक सजावट और गरबे की धुनों से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। अंत में समिति की मंत्री पूजा गोयनका ने सभी का आभार व्यक्त िकया।