नगरफोर्ट| कस्बे के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, नगरफोर्ट में दशलक्षण पर्व के अष्टम दिन, बुधवार को उत्तम त्याग धर्म की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सर्वप्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा की क्रिया की गई। उपस्थित श्रावकजन द्वारा की गई नित्य-नियम पूजा के बाद दशलक्षण मण्डल विधान में उत्तम त्याग धर्म के बारे में बताया गया कि सच्चा त्याग जीवन को सार्थक बनाता है। पैसे कमाओ। त्यागना भी सीखो। गँवाना भोग है। बचाकर लगाना सच्चा त्याग है। आज संकल्प लें। भोग को त्याग में बदलें। यह एहसास कराती है कि जब तक जीवन है, तब तक अपने बंधनों से मुक्त होकर परिग्रह का त्याग करना ही सच्चा ज्ञान है।