बिसलपुर में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एसएनएस फाउंडेशन एवं सुजान जवाई कैप के माध्यम से कार्यक्रम किया। वाइल्ड लाइफ जागरूकता अभियान का आयोजन विद्यालय में किया। तीसरे दिन भी कार्यक्रम जारी रहा। इसमें कक्षा 6 से 11वीं तक के 114 छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में पढ़ते हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुजान जवाई क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों और लेपर्ड के बारे में जानकारी दी। लोमड़ी, भालू, नीलगाय और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के बारे में सुजान जवाई कैप से आकांक्षा मिश्रा ने स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। प्रधानाचार्य प्रहलाद राय ने इस कार्यक्रम को बहुत उपयोगी बताया। लोकेशन हेड विजय राय तंवर से विद्यार्थियों ने गुजारिश की कि इस तरह का जागरूकता अभियान हर तीन या चार महीने में कराया जाए।