राजगढ़ में नवरात्र पर सर्व सैन समाज की ओर से 151 फीट की चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। पूनम चांगल ने बताया कि 15 अक्टूबर को शाम 4.15 बजे रामबास स्थित सैन मंदिर से चुनरी यात्रा रवाना होगी। यात्रा रामबास से रवाना होकर नाग देवता सेवा समिति मोहता चौक पहुंचेगी। यहां आरती, पाठ व पूजा के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।