देसूरी | आना गांव के श्री सोनाणा खेतलाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तीन छात्रों का वॉलीबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयन पर गुरुवार को स्कूल में उनका सम्मान किया। प्रधानाचार्य तुलसाराम बोगरेचा ने बताया कि स्कूल से इस बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में भाग लिया था। इसमें कुलदीप 14 वर्ष, शिवम कुमार 17 वर्ष, दक्ष मालवीय 19 वर्ष आयु वर्ग में राज्य स्तर पर चयनित हुए। स्कूल में गुरुवार को कार्यक्रम हुआ। तीनों छात्रों का शारीरिक शिक्षक मदनपुरी के साथ माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। प्रधानाचार्य बोगरेचा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत सही मार्गदर्शन की है। कार्यक्रम में उपप्राचार्य मनोज कुमार खत्री, पुखराज देवासी, मानाराम चौधरी, जुगराज माली, विक्रमसिंह, रिंकु सुथार, हेमाराम, दिनेश कुमार, लोकेश कुमार, गोयल, राजू वन गोस्वामी, सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।