राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य केशुराम पाटीदार ने बताया कि 25 सितंबर को सुबह 11 बजे देशभर में एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रव्यापी आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने और राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान व गौरव की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाला महत्वपूर्ण गीत रहा है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होना देशवासियों के लिए गौरव का विषय है।