भास्कर न्यूज | बाड़मेर जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड 2026 का 15वां संस्करण हुआ। समारोह में राजस्थान सहित कई राज्यों के शिक्षकों को उत्कृष्ट काम, नवाचार, समर्पण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बाड़मेर ब्लॉक शहरी व ग्रामीण के 6 शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवॉर्ड 2026 मिला। बाड़मेर के सीमावर्ती व ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, विद्यार्थियों के विकास के लिए किए काम को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली। इसमें भारती एयरटेल फाउण्डेशन का विशेष योगदान रहा। सम्मानित शिक्षकों में उप प्रधानाचार्य जुंजारसिंह राउमावि आटी, शिक्षक मुकेश पंवार राउमावि लंगेरा, नरेश सोनी,पीएमश्री राउमावि झेरण्डी नाड़ी, शिक्षिका सुनीता आदि मौजूद रहे।