निकाय चुनाव-2026 में शुक्रवार को जिले की 10 नगरपालिकाओं में दूसरे चरण में मतदान हुआ। दूसरे चरण के शहरी निकायों में शाम 6 बजे तक 78% मतदान दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा मतदान पहली बार ग्राम पंचायत से नगरपालिका बनी बुहाना में देखने को मिला। यहां रिकॉर्ड 84.01% वोट पड़े। इसके बाद चिड़ावा नगरपालिका में 81.29% और सूरजगढ़ में 81.22% मतदान दर्ज हुआ। सबसे कम वोटिंग विद्याविहार नगरपालिका में 72.74% रही। बिसाऊ में 74.28%, मलसीसर में 77.74%, मंडावा में 74.61%, मंड्रेला में 79.26%, पिलानी में 75.33%, सिंघाना में 79.52%, सूरजगढ़ में 81.22% वोटिंग हुई। पहले चरण में नौ नगर निकायों के मुकाबले दूसरे चरण में 2% ज्यादा वोटिंग हुई। पहले चरण में 76% मतदान हुआ था। दूसरे चरण में यह बढ़कर 78% हो गया। जिले में पहली बार बने नगर निकायों में पुराने शहरी निकायों के मुकाबले ज्यादा मतदान रहा।