बीकानेर-फलोदी सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा फलोदी थाना क्षेत्र में जोड़ गांव के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ। बालक सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में साकड़ा, पोकरण निवासी अल्ताफ (13) पुत्र सिकंदर खां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर फलोदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई प्रकाश गोदारा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अल्ताफ कुछ दिन पहले ही जोड़ गांव स्थित अपने ननिहाल आया था। मंगलवार सुबह वह सड़क पार कर रहा था, तभी हादसा हो गया।