श्रीराम मंदिर में भादव अमावस्या मनाई गई। दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में भजन संध्या, छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रमोद कुमार मंडावेवाला ने बताया कि गुरुवार रात भजन संध्या व महिलाओं द्वारा राती जोगा का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर की फूलों से आकर्षक सजावट की गई और छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई। शुक्रवार दोपहर को महाआरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम मंदिर ट्रस्टी विनोद कुमार, जगदीश प्रसाद, संजय, अजय, सुनील मण्डावेवाला, श्रीराम मंडावेवाला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। राजेश मंडावेवाला ने आभार जताया।