नगर परिषद के वार्ड 42 के लीशाना गांव में पेयजल, सड़क, प्रकाश और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। गांव में आयोजित सभा एवं स्वागत समारोह में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव और नगर परिषद सभापति विक्रम चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल संकट की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने सात दिन के भीतर नया बोरिंग कराने का आश्वासन दिया। नए बोरिंग से गांव में पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सभापति ने बताया कि नगर परिषद की पहली बैठक में लीशाना से नूरनगर तक ग्रेवल सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव रखा जाएगा। गांव में सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में किशनगढ़बास चेयरमैन विश्वास यादव, पूर्व उपसभापति वरुण डाटा, प्रमिल जसोरिया, हाकम सिंह, कप्तान सिंह, प्रदीप सिंह, राजपाल सिंह, बबलू सिंह, जनक सिंह, श्याम सिंह मौजूद रहे। खैरथल. पूर्व विधायक और सभापति का स्वागत करते ग्रामीण।