श्री अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवयुवक मण्डल अध्यक्ष ऋतुराज अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को श्री अग्रसेन नवयुवक मंडल व महिला मंडल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 7 अक्टूबर को क्रिकेट मैच सिद्धार्थ नगर डाइट रोड व 8 अक्टूबर को समाज द्वारा सभापति व समाज के पार्षदों का सम्मान ओर सामूुहिक गोठ का आयोजन राज मिडवे टोंक में होगा। 9 अक्टूबर को डांडिया व नृत्य प्रतियोगिता रात 8 बजे, व 10 अक्टूबर को बाल मेला व महिला प्रतियोगिता समारोह का आयोजन 12 से 5 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला टोंक मे आयोजित किया जाएगा। 11अक्टूबर को प्रातः 9 बजे अग्रसेन सर्कल पर भगवान अग्रसेन जी महाराज का माल्यार्पण व पूजन किया जायेगा।