भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण फ्लाइट में बैठे करीब 140 पैसेंजर्स को रविवार सुबह जयपुर में उतारा गया। बाद में यात्रियों को अराइवल हॉल में लाया गया। टेक्निकल जांच के बाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद सभी पैसेंजर्स को सड़क के रूट से दिल्ली भेजा गया। कुछ पैसेंजर्स ने दूसरे विमान से दिल्ली भेजने की मांग भी की, जिसे लेकर एयरलाइन कर्मचारियों से उनकी बहस हुई। एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम करेगी विमान की जांच जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम विमान की जांच करेगी। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति मिलेगी। खराब मौसम के कारण इंडिगो की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण कोलकाता से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-864 को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। चंडीगढ़ में मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद फ्लाइट जयपुर पहुंची और यहां सुरक्षित लैंडिंग हुई।