अजमेर की दयानंद महाविद्यालय (डीएवी कॉलेज) में छात्र समस्याओं को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में नारे लगाए और प्राचार्य को 7 मांगों का ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का समय दिया है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो कॉलेज गेट पर तालाबंदी और भूख हड़ताल की जाएगी। NCC एनरोलमेंट से लेकर शिक्षकों की नियुक्ति तक उठाए मुद्दे एबीवीपी छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर ने कहा- कॉलेज में विद्यार्थियों को कई बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सत्र 2026-27 के लिए NCC एनरोलमेंट प्रक्रिया शुरू नहीं होने, कई विषयों में शिक्षकों के पद रिक्त होने और नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। वहीं कॉलेज के क्लासरूम और कैंटीन की स्थिति, लाइब्रेरी में नई पुस्तकों की उपलब्धता, बास्केटबॉल कोर्ट और खेल मैदान की बदहाली को लेकर भी छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई। ज्ञापन में ये 7 मांगें रखीं