जयपुर में कार और स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर हो गई। घुमाव पर कार से टकराने के बाद स्कॉर्पियो पलटी खा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार-पांच छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से सीधा करवाकर रोड किनारे खड़ा करवाया गया। मानसरोवर में बीटू बाइपास पुलिया पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ। सांगानेर थाने के हेड कॉन्स्टेबल हरिराम ने बताया- मानसरोवर की ओर से एक कार पुलिया से गुजर रही थी। इसी दौरान सांगानेर से आ रही स्कॉर्पियो घुमाव पर कार से टकरा गई। टक्कर से बचने की कोशिश में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। पहले देखें हादसे के PHOTOS छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मी थे सवार, लड़की को ढूंढने आए थे जयपुर हेड कॉन्स्टेबल हरिराम ने बताया- हादसे के बाद राहगीरों की मदद से स्कॉर्पियो सवार चोटिल सभी लोग बाहर निकले। इसके बाद वहां से जा रही एक क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को सीधा करवाकर रोड किनारे खड़ा करवाया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पड़ताल करने पर स्कॉर्पियो गाड़ी में चोटिल होने वाले छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों के होने की जानकारी मिली। वे किसी लड़की की ढूंढते हुए जयपुर आए थे।