अजमेर की नगर निगम ओर से आयोजित 11 दिवसीय दशहरा महोत्सव के समापन पर 20 अक्टूबर को पहली बार ड्रोन और लेजर शो होगा। 20 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे से लगभग 30 मिनट तक यह शो चलेगा। पहले 15-20 मिनट का लेजर शो में 30x40 फीट के दो पर्दों पर रामायण कथा का वर्णन दिखाया जाएगा। इसके बाद 10-12 मिनट का ड्रोन शो होगा। जिसमें 13 से15 स्लाइड्स में रावण दहन, शंख, माताजी की आंखें, शुभ दीपावली, नगर निगम अजमेर सहित अन्य आकृतियां आसमान में बनाई जाएंगी। रविवार को मेयर अनामिका शर्मा,डिप्टी मेयर हेमन्त सांखला, मेला अधिकारी एवं उपायुक्त पवन मीणा, रामलीला प्रभारी नीलू गुर्जर आदि ने दौरा कर व्यवस्थाएं देखी। बतादें, निगम के दशहरा, गरबा और रावण दहन कार्यक्रमों में कांग्रेस पार्षद शामिल नहीं हो रहे हैं। पार्टी अपने बैनर तले गढ़वाल पैलेस में अलग से रावण दहन करेगी। ………. पढें ये खबर भी… कांग्रेस का अजमेर नगर निगम के दशहरा,गरबा से बहिष्कार:अलग रावण दहन का किया ऐलान; आयुक्त से साधारण सभा बुलाने की मांग अजमेर नगर निगम में समितियों के गठन और दशहरा महोत्सव में प्रतिनिधित्व को लेकर शुरू हुआ सियासी टकराव अब सड़क पर उतर आया है। कांग्रेस ने निगम के आधिकारिक दशहरा, गरबा और रावण दहन कार्यक्रमों का बहिष्कार कर गढ़वाल पैलेस में अलग से रावण दहन करने का ऐलान किया है। पूरी खबर पढें