अजमेर के गढ़ी मालियान में शनिवार देर रात फर्नीचर व्यवसायी अशोक शर्मा (59) ने पत्नी और बेटी के साथ जहर पीकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय बेटा गौरव दूसरे कमरे में सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी पीहर गई हुई थी। व्यवसायी के पड़ोसियों का दावा है कि गौरव ने भी सुसाइड की कोशिश की थी। उसके गले पर निशान मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि परिवार बेटे के करोड़ों के कर्ज से परेशान था। जहर पीने से पहले व्यवसायी ने भांजे के घर फोन कर कहा था- अलविदा। अब बात नहीं होगी। परिजनों ने तीनों मृतकों की आंखें डोनेट कर दी। भांजे ने पड़ोसी को घर भेजा तो तड़प रहे थे एएसआई संजय कुमार ने बताया कि व्यवसायी ने फुलेरा (जयपुर) में रहने वाले भांजे निर्मल को रात करीब आठ बजे फोन किया था। उसकी पत्नी ने फोन उठाया तो अशोक ने कहा था- अब बात नहीं होगी। इसके बाद उन्होंने फोन कट कर दिया। पत्नी ने निर्मल को इसकी जानकारी दी। निर्मल ने अशोक के पड़ोसी को फोन कर तुरंत उनके घर जाने के लिए कहा। वो घर पहुंचे तो अशोक, उनकी पत्नी और बेटी ने जहर पी लिया था। तीनों बेड पर तड़प रहे थे। वहीं, पड़ोसियों का दावा है कि गौरव दूसर कमरे में बेसुध मिला था। पड़ोसी चारों को रात करीब 8.30 बजे जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान अशोक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद इंद्रा और दीक्षा की भी मौत हो गई। वहीं, गौरव हॉस्पिटल में एडमिट है। बेटे पर 2 करोड़ से ज्यादा कर्ज का दावा पड़ोसियों के अनुसार गौरव अपनी पत्नी के साथ जयपुर में रहता है। उसने ट्रेडिंग का काम शुरू किया था। बताया जा रहा है कि ट्रेडिंग के लिए उसने पड़ोसियों समेत जयपुर में कई लोगों से पैसे लिए थे। उस पर करीब दो करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज था। कुछ दिन पहले बेटे की पत्नी को भी कर्ज की जानकारी हुई, जिसके बाद वह पीहर चली गई थी। बेटे के कर्ज और बहू के जाने से परिवार परेशान था। जहर की ज्यादा मात्रा पीने से तुरंत मौत- डॉक्टर जेएलएन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने आशंका जताई है कि जहर की ज्यादा मात्रा पीने से उनकी कुछ देर में ही मौत हो गई। सामूहिक सुसाइड की जानकारी के बाद कई बड़े पुलिस अधिकारी भी व्यवसायी के घर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। वहीं, थानाप्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि घटना को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस सुसाइड के असल कारणों का पता लगा रही है। टोंक में पति-पत्नी ने किया था सुसाइड शनिवार (19 सितंबर) को ही टोंक के मालपुरा में आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। दोपहर में करीब पौने एक बजे 13 साल की बेटी स्कूल से घर पहुंची तो कमरे का गेट बंद था। ताऊ ने कमरे के झरोखे से देखा तो लक्ष्मीनारायण (32) फंदे से लटका हुआ था। उसकी पत्नी मधु (30) का शव जमीन पर था। पूरी खबर पढ़िए… उधार नहीं लौटा रहे थे रिश्तेदार, इसलिए सुसाइड जयपुर में दो दिन पहले प्राइवेट जॉब करने वाले 30 साल के युवक ने भी सुसाइड किया था। शिवदासपुरा के मोहनपुरा निवासी सियाराम शर्मा (28) के परिवार का दावा है कि उसने रिश्तेदारों को 30 लाख रुपए उधार दिए थे, लेकिन वो लौटा नहीं रहे थे। इसी से परेशान होकर वो शुक्रवार शाम को ट्रेन की पटरियों पर लेट गया। इंजन से सिर टकराने के कारण उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…