अजमेर में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से बिना बताए निकली थी। परिजनों ने रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। युवती की मां ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर या डराधमकाकर ले जाने का संदेह जताया है। मां की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। रिश्तेदारी में तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग मां ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों सहित अन्य जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चला। मां ने एक युवक पर संदेह जताते हुए आशंका व्यक्त की कि वह उनकी बेटी को डराधमकाकर या बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है। उन्होंने बेटी की तलाश कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।