टाटा पावर ने मंगलवार के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत अजमेर के करीब 50 इलाकों में एक से 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। सबसे ज्यादा 7 घंटे तक D4 क्षेत्र के महावीर का कुआ, मोडा डूंगरी, खाजपुरा खारी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं D1 क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। शेड्यूल के अनुसार देखें- आपके यहां कब बंद रहेगी बिजली