भास्कर न्यूज | बाड़मेर पंचायत समिति गडरारोड की ग्राम पंचायत ताणूमानजी में विकास कार्यों में फर्जीवाड़े व गोचर जमीन पर पट्टे जारी करने के मामले में ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। ग्रामीण ओनाड़सिंह भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत ताणू मानजी के गांव ताणू रावजी,मानजी, जानसिंह की बेरी में वर्ष 2020 से 2026 तक एसएफसी,एफएफसी समेत अन्य मद से स्वीकृत बजट सार्वजनिक के बजाय नि​जी कार्यों पर खर्च किया गया। ताणूरावजी से जानसिंह की बेरी तक ग्रेवल सड़क गोचर जमीन पर बनाई। इसके अलावा गोचर जमीन पर लोगों को पट्टे दे दिए। इस मामले की जांच कर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।